झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी, कहा- 'यह जीत संविधान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है'

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद।

Nov 23, 2024 - 21:45
Nov 24, 2024 - 07:18
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी, कहा- 'यह जीत संविधान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है'
झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी, कहा- 'यह जीत संविधान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा की है'

नई दिल्ली : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो गए हैं। झारखंड चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है।

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "झारखंड के लोगों का इंडिया गठबंधन को विशाल जनादेश देने के लिए दिल से धन्यवाद। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस और झामुमो के सभी कार्यकर्ताओं को इस विजय के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में गठबंधन की यह जीत संविधान के साथ जल-जंगल-जमीन की रक्षा की जीत है। महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं और इनका हम विस्तार से विश्लेषण करेंगे। प्रदेश के सभी मतदाता भाई-बहनों को उनके समर्थन और सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद।"

बता दें कि इंडिया गठबंधन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 34 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस को 16, राजद को 4, भाकपा (माले) लिबरेशन को 2 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह इंडिया गठबंधन को राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर जीत मिली है।

हालांकि, झारखंड में भाजपा केवल 21 सीटें जीतने में कामयाब रही है। एनडीए गठबंधन के लिए भाजपा ने 21, आजसू, जेडीयू और लोजपा रामविलास ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। इस तरह राज्य में एनडीए को 24 सीटें मिली हैं।

Mithilesh kumar Sinha Swarajya Times is a platform where you find comprehensive coverage and up-to-the-minute news, feature stories and videos across multiple platform. Email: digital@swarajyatimes.in